भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) के प्रदेश अध्यक्ष जगबीर घसोला व महासचिव रणबीर फाैजी घिकाड़ा की अगुवाई में पदाधिकारियों व किसानों ने वीरवार को उपायुक्त डॉ. मुनीष नागपाल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने चार सूत्रीय मांगों को पूरा करवाने के लिए मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री के नाम जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। किसान नेताओं ने बताया कि किसानों का एक 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल कष्ट निवारण समिति की बैठक के दिन कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा से मुलाकात कर किसानों की मांगों को उठाएगा। जिनमें जलभराव से खराब हुई फसलों के मुआवजा वितरण के दौरान ऑनलाइन क्षतिपूर्ति पोर्टल से 90 प्रतिश किसानों के मुआवजे में की गई कटौती, भावांतर भरपाई के रुपये देने और बाजरा खरीद के दौरान मार्केट कमेटी द्वारा कथित फर्जी गेट पास जारी करने की जांच करवाने से संबंधित मांग उठाई जाएगी।