फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दादरी में एक्यूआई पहुंचा 394, प्रदूषण का स्तर बढ़ा, प्रशासन ने कराई कृत्रिम बारिश

नवीन दलाल Updated Sat, 23 Nov 2024 12:26 PM IST

चरखी-दादरी में प्रदूषण की स्थिति में सुधार नहीं हो रहा। शनिवार दोपहर 12 बजे तक प्रदूषण का अधिकतम स्तर 394 एक्यूआई दर्ज किया गया और जिले की हवा बेहद खराब रही। प्रदूषण का स्तर कम करने के लिए जिला प्रशासन ने शहर में कृत्रिम बारिश भी करवाई। इसके अलावा सड़कों पर टैंकर के जरिये पानी का छिड़काव भी किया गया। बता दें कि जिले में ग्रैप-4 की पाबंदियां लागू हैं और इन पाबंदियों को लागू कराने के लिए प्रशासन की ओर से कार्रवाई भी की जा रही है। शहर में ग्रैप नियम तोड़ने पर 16 लोगों के अधिकारी चालान कर चुके हैं जबकि 9 साइटों पर जाकर निर्माण कार्य रुकवा चुके हैं। इतना ही कचरा जलाते पकड़े जाने पर 7 लोगों के चालान किए गए हैं। इसी प्रकार प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड और आरटीए टीमें भी कार्रवाई कर रही हैं। शनिवार सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक शहर में पानी का छिड़काव कराया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें