फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर शहर में निकाली गई शोभायात्रा

महर्षि वाल्मीकि जयंती मंगलवार को धार्मिक आस्था और श्रद्धा के साथ मनाई गई। सुबह समाज के लोगों ने मंदिरों में महर्षि वाल्मीकि की पूजा-अर्चना कर दिन की शुरुआत की। शाम 4 बजे के बाद नगर में शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा वार्ड 11 से शुरू होकर नगर के हीरा चौक, झाड़ू सिंह चौक, परशुराम चौक, रेलवे रोड, काठ मंडी रोड होते हुए वापस वार्ड स्थित मंदिर में संपन्न हुई। शोभायात्रा में विभिन्न तरह की झांकियां सजाई गई थी। इनमें लव-कुश को शिक्षा देते महर्षि वाल्मीकि, गुरु द्रोणाचार्य को अंगूठा देते एकलव्य आदि की झांकियां प्रमुख रहीं। शहर में यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। इस दौरान लोगों को प्रसाद भी वितरित किया गया। समाज के लोगों ने इस अवसर पर महर्षि वाल्मीकि के जीवन मूल्यों और शिक्षाओं को आत्मसात करने का संकल्प लिया। शोभायात्रा में युवाओं और बच्चों की भी उत्साहजनक भागीदारी देखने को मिली। आयोजन को सफल बनाने में समाज के वरिष्ठजनों और स्थानीय संगठनों ने सक्रिय भूमिका निभाई। सभा के मुख्य सलाहकार संजय बिडलान ने बताया कि शोभायात्रा निकालने में प्रधान बाशित, उपप्रधान हरेंद्र चौहान, कैशियर मंजीत, सचिव विनोद, सहसचिव, रवि, मास्टर कपिल के साथ समाज के सभी लोगों का सहयोग रहा। शोभायात्रा शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें