दादरी शहर के हीरा इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम में मंगलवार को जिला स्तरीय स्कूली बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें करीब 200 से अधिक प्रतिभागियों ने सहभागिता निभाई। अंडर-19 आयुवर्ग में वैश्य स्कूल का छात्र भीष्म, यदुवंशी स्कूल का छात्र शिवम, डीआरके स्कूल का छात्र अनिकेत और आर्यन सकूल के छात्र मोक्ष ने अपने मुकाबला जीता। अंडर-17 आयुवर्ग में एपीएस स्कूल के छात्र सत्य व हेमन, आरईडी स्कूल के छात्र ऋषभ, डीआरके स्कूल के छात्र अनुज व न्यू ईरा स्कूल के छात्र मनीत ने मुकाबजे में जीत हासिल की।