फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से इनकार पर गुरुग्राम क्लब में युवती को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम के एक क्लब में 25 वर्षीया महिला को गोली मार दी गई। गोली मारने की वजह केवल इतनी थी की उसने शादी करने से मना कर दिया था। यह घटना 20 दिसम्बर की सुबह घटी। पुलिस ने इस मामले में बताया कि महिला ने कथित तौर पर एक व्यक्ति के विवाह के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था जिसके बाद व्यक्ति ने महिला को गोली मार दी। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद गोलीबारी में घायल एक महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां वह शुरू में बयान देने की स्थिति में नहीं थी। दिल्ली के नजफगढ़ निवासी महिला के पति ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी पत्नी कल्पना (25) गुरुग्राम के एक क्लब में काम करती थी और दिल्ली के संगम विहार निवासी तुषार ने उसे गोली मार दी। अपनी शिकायत में पति ने बताया कि उसकी पत्नी 19 दिसंबर को काम पर गई थी और लगभग 1 बजे उसने उसे फोन करके बताया कि उसे गोली लग गई है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें