हरियाणा लोक सेवा आयोग में भर्ती घोटाले के विरोध में भारतीय यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता मंगलवार को पंचकूला में एचपीएससी कार्यालय का घेराव करने पहुंचे। यह प्रदर्शन हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश भर से बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस नेता वरुण चौधरी भी प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे। प्रदर्शनकारी सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड पार्किंग से एचपीएससी कार्यालय की ओर बढ़े, लेकिन पुलिस ने फायर ब्रिगेड कार्यालय के सामने बैरिकेडिंग कर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कुछ देर तक नारेबाजी होती रही, हालांकि स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही।