हरियाणा पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रदेशभर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पुलिस आयुक्त और रेंज आईजी शामिल हुए। इसमें अवैध रूप से रह रहे विदेशियों, सूदखोरों, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, ट्रैफिक प्रबंधन और त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा हुई।