हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम बुधवार को बिजली कटने के कारण सचिवालय के वीवीआईपी लिफ्ट में फंस गए। इस दौरान खेल मंत्री के साथ 7-8 अन्य लोग भी लिफ्ट में मौजूद थे। हालांकि बिजली आने के बावजूद लिफ्ट तकनीकी खामी के चलते नहीं चली। इसके बाद टेक्नीशियन की मदद से करीब पांच मिनट बाद लिफ्ट में फंसे खेल मंत्री सहित अन्य लोगों को बाहर निकाला जा सका।