मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार सुबह ताऊ देवीलाल स्टेडियम पहुंचे और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित पुलिस भर्ती के उम्मीदवारों से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों के बीच पहुंचकर उनकी तैयारियों के विषय में बातचीत की और प्रशासन द्वारा किए गए इंतजामों के बारे में रिव्यू लिया। सीएम प्रशासन द्वारा बनाए गए रेस्ट एरिया ( PMT साइट के बाहर) और बाहर खड़े परिजनों के साथ मिले। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर छात्र उत्साहित दिखे। उम्मीदवारों के साथ साथ परिजनों ने मुख्यमंत्री के साथ सेल्फियां ली।