मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनके बलिदान दिवस पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सीएम ने पौधरोपण भी किया। सैनी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी के विचार, बलिदान और राष्ट्रभक्ति भारतवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संकल्प था – "एक देश में दो प्रधान, दो निशान, दो संविधान नहीं चलेंगे।उन्होंने सन्देश दिया था कि कश्मीर से कन्या कुमारी तक भारत एक है, उनके प्रयास से ही जम्मू कश्मीर के लिए परमिट प्रथा समाप्त हुई। मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के दिखाएं लक्ष्य को पूरा करने का काम किया है। उन्हें गर्व है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने धारा 370 को समाप्त किया है।