चंडीगढ़ के हरियाणा सिविल सचिवालय में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। यह बैठक मुख्य रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी दौरे और राज्य सरकार के एक साल पूरे होने के आयोजन पर केंद्रित है। बैठक में कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पवार, कैबिनेट मंत्री अनिल विज, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, मंत्री राजेश नागर, श्रुति चौधरी कैबिनेट मंत्री सहित तमाम अधिकारी मौजूद। बैठक में पीएम के 17 अक्तूबर को सोनीपत के राई में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, परिवहन और विकास योजनाओं पर चर्चा हुई