फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के 590 करोड़ घोटाले में IDFC बैंक के दो कर्मचारी गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई

Tue, 10 Mar 2026 01:06 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक से हरियाणा सरकार के 590 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार देर शाम सेक्टर 32 ब्रांच की डीलिंग हेड प्रियंका और पूर्व डीलिंग हेड अनुज काैशल को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से लंबी पूछताछ के बाद यह कार्रवाई की गई है। सूत्रों के अनुसार, दोनों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। बैंक में भुगतान से पहले हस्ताक्षरों के सत्यापन और अनुमोदन की जिम्मेदारी इन्हीं पर थी। जांच के दौरान इसी प्रक्रिया में गड़बड़ी सामने आई है। बताया जा रहा है कि महिला कर्मचारी चंडीगढ़ स्थित बैंक शाखा में तैनात है, जबकि दूसरा कर्मचारी अब बैंक की सेवा में नहीं है। इस मामले में आईएएस अधिकारी डीके बेहरा के फर्जी हस्ताक्षरों का इस्तेमाल कर सरकारी राशि का गबन किया गया था। जांच में दोनों की संदिग्ध भूमिका सामने आने के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें