फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखबीर बादल का बड़ा ऐलान, हर हफ्ते 4 रैलियां, AAP सरकार पर तीखा हमला

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने शनिवार को सभी जिला और हल्का प्रभारी की बैठक ली। बैठक में उपाध्यक्ष दलजीत सिंह चीमा और मुख्य प्रवक्ता अर्शदीप सिंह कलेर समेत विभिन्न वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि अकाली दल हर हफ्ते चार हलकों में रैलियां करेगा। फरवरी से जनसंपर्क अभियान शुरू होगा। सुखबीर बादल ने प्रभारियों से आह्वान किया है कि वे लोगों से अपना संपर्क ज्यादा से ज्यादा बढ़ाएं। उन्होंने 328 स्वरूपों के गुम होने के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस मसले पर सिर्फ राजनीति हो रही है। सरकार बिना वजह एसजीपीसी से टकराव पैदा कर रही है। अब इस मसले पर सरकार बैक फुट पर है। मुख्यमंत्री सेहत योजना पर सवाल खड़े करते हुए चीमा ने कहा कि इस मुद्दे पर लोगों को सिर्फ गुमराह किया जा रहा है क्योंकि इस योजना का लाभ देने के लिए सही मायनों में एक बड़े फंड की आवश्यकता है जो सरकार के पास उपलब्ध नहीं है। इस योजना की आड़ में सिर्फ पंजाबियों का निजी डाटा इकट्ठा किया जा रहा है। योजना का लाभ उसे कहा जाएगा जब सही ढंग से यह योजना धरातल पर उतरी नजर आएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें