फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार चुनाव को लेकर प्रवासियों को घर तक पहुंचाने में जुटी सैनी सरकार

भाजपा ने हरियाणा में बिहार मिशन पर काम करना शुरू कर दिया है। राज्य सरकार ने बिहारी वोटरों को मतदान के लिए बिहार भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। इसे लेकर नेताओं ने इन प्रवासी बिहारियों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। हरियााणा के 14 जिलों में करीब ढाई से तीन लाख बिहारी के प्रवासी वोटर हैं, इनमें से भाजपा अब तक एक लाख वोटरों से संपर्क साध चुकी है। इन वोटरों को बसों व रेल के माध्यम से भेजा जाएगा। उल्लेखनीय है कि बिहार में विधानसभा चुनाव दो चरणों में आयोजित किए जाएंगे। पहला चरण छह नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। भाजपा के लिए बिहार चुनाव काफी अहम है। भाजपा बिहार में जदयू के साथ चुनाव लड़ रही है। ऐसी स्थिति में चुनाव जीतने के लिए भाजपा कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। भाजपा हर तरह से वोटरों को साधने में जुटी है और इसी को देखते हुए भाजपा हरियाणा में सक्रिय हो गई है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें