फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस की पानीपत बैठक: चुनाव, संगठन विस्तार और शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों पर मंथन

Mon, 16 Mar 2026 06:18 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक का मुख्य एजेंडा सांगठनिक ढांचे में बदलाव और शताब्दी वर्ष के आगामी कार्यक्रम तय करना तो है ही, साथ ही आने वाले विधान सभा चुनावों पर चर्चा भी है। भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ संघ प्रमुख मोहन भागवत की लंबी बातचीत हुई है। नबीन बैठक शुरू होने से एक दिन पहले ही पहुंच गए थे। बैठक में शामिल लोगों का कहना है कि पंजाब चुनाव के मद्देनजर सिख संगत दल को और मजबूत करने पर भी बात हुई है। राष्ट्रीय सिख संगत दल संघ से संबद्ध है। पंजाब चुनाव से पहले संगठन की गतिविधियां तेज की जाएंगी। संघ इसके माध्यम से घर-घर संपर्क करेगा। सामाजिक समरसता और ममता संगम के कार्यक्रम किए जाएंगे। पंजाब में नशे के खिलाफ व्यापक स्तर पर जनजागरण अभियान चलाए जाएंगे। इसके साथ विदेश में जाकर बसे पंजाब के लोगों को अपनी मिट्टी और संस्कृति से जोड़ेगा। इसी साल तमिलनाडु और केरल में विधानसभा के चुनाव हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें