फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में बारिश और ओलावृष्टि: गेहूं को फायदा, सरसों-चना को नुकसान की आशंका

प्रदेश में मंगलवार सुबह मौसम में बदलाव आया। पश्चिमी विक्षोभ के असर से 26 जनवरी की रात से बादल छा गए थे। 27 की सुबह हिसार सहित प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश व ओलावृष्टि हुई है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। इस समय हो रही बारिश गेहूं के लिए फायदेमंद है। बारिश से किसी फसल को नुकसान नहीं है। जहां अधिक ओलावृष्टि होगी उससे सरसों की फसल को नुकसान की आशंका है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि रात के तापमान में बढ़ोतरी और दिन के तापमान में कमी देखने को मिलेगी। उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में 27 व 28 जनवरी के दौरान हल्की से मध्यम बारिश और तेज़ गति की हवाओं के साथ प्रदेश के उत्तरी जिलों में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। इस विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर 27 व 28 जनवरी सुबह के दौरान रहेगा। इस विक्षोभ से पूर्वी राजस्थान और दक्षिणी हरियाणा के हिस्से पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा, जिससे अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी मिलेगी और गरज चमक के बादलों का निर्माण होगा। इसके अलावा 31 जनवरी और उसके बाद 3 फरवरी को भी एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव जारी रहेगा। गेहूं विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. ओपी बिश्नोई ने कहा कि इस समय हो रही बारिश से गेहूं को सबसे अधिक फायदा है। ऐसे मौसम में ओलावृष्टि से सरसों की फसल को नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें