फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा भाजपा अध्यक्ष अर्चना गुप्ता को नेताओं की नसीहत, राव इंद्रजीत बोले- कार्यकर्ताओं को सम्मान दें

Thu, 04 Jun 2026 04:00 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

हरियाणा भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के पदभार ग्रहण समारोह में बुधवार को राजनीतिक संदेशों, संगठनात्मक नसीहतों और हल्के-फुल्के हास्य का अनोखा संगम देखने को मिला। वरिष्ठ नेताओं ने जहां उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं, संगठन को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने अपने बेबाक अंदाज में कहा कि अर्चना गुप्ता को पार्टी की मजबूत संगठनात्मक विरासत मिली है। उन्होंने कहा, आपको पकी-पकाई खेती मिली है। ज्यादा मशक्कत की जरूरत नहीं पड़ेगी लेकिन कार्यकर्ताओं और नेताओं को सम्मान देना सबसे जरूरी है। यदि सभी को उचित मान-सम्मान मिलता रहा तो भाजपा को चौथी बार सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकेगा। राव इंद्रजीत ने भरोसा दिलाया कि वह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता को पूरा सहयोग देंगे और संगठन की मजबूती के लिए हर जिम्मेदारी निभाएंगे। अपने मैं को नायब के हम की तरह रखना पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक प्रसंग सुनाते हुए कहा कि मातृत्व ही नेतृत्व है। जिस प्रकार मां परिवार के हर सदस्य का मनोबल बनाए रखती है, उसी प्रकार संगठन में कार्यकर्ताओं के मन को भी जीवित रखना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें