फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयदीप राठी हत्याकांड, शव जलाकर नहर में फेंका,आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Wed, 07 Jan 2026 05:47 PM IST

इनेलो जिलाध्यक्ष कुलदीप राठी के भाई नेत्र रोग सहायक अधिकारी जयदीप राठी की हत्या के मामले में एक और खुलासा हुआ है। आरोपियों ने हत्या करने के बाद उनका शव जलाकर कुरुक्षेत्र की नरवाना ब्रांच नहर में फेंका था। पुलिस ने आरोपी जस्सी से घटनास्थल की निशानदेही कराई। एफएसएल की टीम की मदद से क्राइम सीन देखकर साक्ष्य तलाश किए। पुलिस ने नहर से अवशेष तलाश करने का प्रयास किया है। इसके लिए एनडीआरएफ की टीम के साथ दिनभर नहर पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। उधर, मुठभेड़ में घायल आरोपी गुरदर्शन को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। फिलहाल उसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एसपी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि 27 दिसंबर को जीटी रोड बाबरपुर स्थित 2600 वर्ग गज की प्रॉपर्टी के विवाद में रास्ते से हटाने के लिए जयदीप राठी का अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। आरोपी जसवंत उर्फ जस्सी ने उन्हें विवाद में समझौता कराने के लिए पंजाब के जीरकपुर बुलाया था। जब वह जीरकपुर पहुंचे तो आरोपी जस्सी उन्हें अपनी कार में ले गया था। उसके साथ उस समय गुरदर्शन और जलजीत सिंह भी थे।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें