हरियाणा में एक बार फिर पारा चढ़ गया है। सिरसा में वीरवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया जो राज्य में सर्वाधिक रहा। मौमस विभाग ने 16 मई से लू के आसार को देखते हुए राज्य में 20 मई तक यलो अलर्ट दर्ज किया गया है। हालांकि 15 मई को एक दो जगहों पर तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। उधर, लू से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।राज्य के हर सिविल अस्पताल में 18 मई तक एक समर्पित कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि लू और सूखे की स्थितियों के कारण उत्पन्न होने वाले स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर समन्वय व निगरानी बनाया जा सके।