फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana News: गुरुग्राम में सिलेंडर से हमला कर पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

Sat, 28 Mar 2026 03:55 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

गुरुग्राम के साहिब कुंज में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। पति ने अपनी पत्नी की सिलिंडर से हमला कर हत्या कर दी। बजघेड़ा थाना पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान गुंजन के रूप में हुई है। आरोपी पति का नाम सुनील है, जो बिहार के समस्तीपुर जिले के कांचा गांव का निवासी है। मकान मालिक रामबिलास ने पुलिस को इस घटना की शिकायत दी। रामबिलास ने बताया कि उन्होंने 20 मार्च को सुनील को किराए पर एक कमरा दिया था। यह कमरा सुनील के जीजा जीवन के कहने पर दिया गया था। जीवन भी उसी कमरे में रहता था। 24 मार्च को जीवन कमरे पर आया था। अगले दिन 25 मार्च को सुनील की पत्नी गुंजन का शव खून से लथपथ कमरे में मिला। पुलिस ने 27 मार्च को आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें