फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा कैबिनेट के बड़े फैसले: शहीद ASI की पत्नी को नौकरी, लाडो लक्ष्मी योजना का विस्तार

नए साल के पहले दिन हरियाणा कैबिनेट की बैठक सीएम नायब सैनी की अध्यक्षता में हुई। हरियाणा कैबिनेट ने एएसआई संदीप लाठर की पत्नी को सरकारी नौकरी देने का फैसला किया है। उन्हें कैंपस स्कूल महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक में पीजीटी गणित ग्रुप बी के पद पर सरकारी नौकरी दी जाएगी। कैबिनेट के बाद सीएम नायब सैनी ने पत्रकारवार्ता में प्रदेशवासियों को नए साल की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सीएम ने बताया कि कैबिनेट में आज छह एजेंडे थे। सभी को मंजूरी दी गई है। पंचकूला में गऊशाला के लिए भूमि पट्टे को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। बरवाला के रतेवाली गांव में कामधेनु गौ सेवा समिति को 4 एकड़ जमीन देने की मंजूरी दी गई है। परिवहन विभाग में 2002 में कॉन्ट्रेक्ट पर जो ड्राइवर थे उन्हें तमाम वित्तीय लाभ देने का फैसला लिया गया है। इन ड्राइवर को शुरुआती तारीख से नियमित मानकर सभी लाभ दिए जाएंगे। सीएम ने कहा कि  कच्ची कॉलोनी में जमीन ट्रांसफर करके गलत तरीके से जो रजिस्ट्री करवाई जा रही थी, वो अब नही होगी। राज्य सरकार द्वारा बहनों बेटियों के लिए शुरू की गई दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का विस्तार किया गया है। वर्तमान में जिन परिवारों की वार्षिक आय 1 लाख रुपए से कम है उन परिवारों की महिलाओं को 2100 रुपये का लाभ दिया जा रहा है। अब 10वीं और 12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत से ज्यादा नंबर लेकर आने वाले बच्चों की माताओं को भी योजना का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें