फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी जिम संचालक कपिल रेड्डू हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में आरोपी रोहित घायल, जांच में बड़ी सफलता

Thu, 23 Jul 2026 02:47 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

हांसी में जिम संचालक कपिल रेड्डू हत्याकांड की जांच में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों के अनुसार, बुधवार देर रात करीब एक बजे भिवानी जिले के गांव बुटाना निवासी रोहित के साथ गांव पुठी मंगल खां के पास पुलिस की मुठभेड़ हुई। बताया जा रहा है कि आरोपी किसी काम से गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान सूचना मिलने पर सीआईए-2 की टीम ने इंस्पेक्टर कप्तान सिंह के नेतृत्व में उसे घेर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गाड़ी पर भी एक गोली लगी, जबकि जवाबी कार्रवाई में आरोपी रोहित के पैर में गोली लगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें