फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शंभू टोल पर किसानों का प्रदर्शन: गुरनाम सिंह चढूनी की हिरासत के विरोध में हाईवे जाम, लंबा ट्रैफिक जाम

Mon, 20 Jul 2026 07:27 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

दिल्ली जा रहे भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी काे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसका असर सोमवार को अंबाला में देखने को मिला। चढूनी गुट के नेताओं के आह्वान पर किसानाें ने हरियाणा पंजाब को जोड़ने वाले शंभू टोल को दोपहर को बंद कर दिया। इस दौरान अंबाला से पंजाब जाने वाले वाहनाें की लंबी कतार लग गई। किसानों ने करीब पौने घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस ने किसान नेताओं काे काफी समझाया, जब किसान नहीं माने तो कुछ को पुलिस ने हिरासत में लेकर टोल को सुचारू कराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें