फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dr Archana Gupta Interview: पंजाब चुनाव और बड़ौली पर क्या बोली हरियाणा भाजपा अध्यक्ष, देखिए

Wed, 10 Jun 2026 03:08 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

हरियाणा भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने पदभार संभालने के बाद संगठन को मजबूत करने की प्राथमिकता जताई है। उन्होंने कहा कि पार्टी उन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देगी जहां संगठन अपेक्षाकृत कमजोर है और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर उसे और सशक्त बनाया जाएगा। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि 43 वर्षों बाद हरियाणा भाजपा को महिला प्रदेश अध्यक्ष मिली है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महिला सशक्तिकरण की सोच का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने न केवल महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम किया है, बल्कि समाज में महिलाओं के प्रति लोगों की सोच बदलने का भी प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जहां मेहनत और समर्पण के आधार पर जिम्मेदारियां दी जाती हैं। पार्टी नेतृत्व के पास हर कार्यकर्ता के काम का फीडबैक रहता है और उसी के आधार पर संगठन में अवसर दिए जाते हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं राव नरबीर सिंह और कुलदीप बिश्नोई को लेकर पूछे गए सवाल पर अर्चना गुप्ता ने कहा कि दोनों नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने बताया कि कुलदीप बिश्नोई से उनकी बातचीत भी हुई है और पार्टी के भीतर किसी बड़ी चुनौती जैसी स्थिति नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी नेता अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर काम कर रहे हैं और पार्टी को मजबूत करने में योगदान दे रहे हैं। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने हरियाणा सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि पड़ोसी राज्य पंजाब के लोग भी नायब सैनी को एक रोल मॉडल के रूप में देख रहे हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि संगठन और सरकार के समन्वय से भाजपा हरियाणा में अपनी स्थिति को और मजबूत करेगी तथा आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें