बागेश्वर धाम सरकार आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाकों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश में जब भी विस्फोट की घटनाएं हुई हैं, वे अधिकतर कट्टरपंथी धार्मिक विचारधारा से जुड़े लोगों द्वारा की गई हैं और हमेशा भारत तथा सनातन धर्म को निशाना बनाया गया है। शास्त्री ने इस घटना को अत्यंत निंदनीय और अमानवीय बताते हुए कहा कि जिन लोगों ने अपने प्राण गंवाए हैं, उनके लिए वह ईश्वर से शांति की प्रार्थना करते हैं और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं।उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब कट्टरपंथी विचारधारा पर नियंत्रण के लिए सनातनियों को एकजुट होना होगा। शास्त्री ने कहा, “आप भारतीयों और सनातनियों को कितना भी डरा लो, हम न डरेंगे, न रुकेंगे और न झुकेंगे।” उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक भारतीयों और सनातनियों की एकता नहीं हो जाती, तब तक उनकी पदयात्राएं लगातार जारी रहेंगी।