फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी लेडी साइको किलर पूनम का कबूलनामा, सीन रिक्रिएशन में सनसनीखेज खुलासे

गांव भावड़ और पानीपत क्षेत्र में चार मासूम बच्चों की डुबोकर हत्या करने की आरोपी पूनम ने सीन रिक्रिएशन के दौरान पुलिस के सामने पहले भांजी और बाद में सो रहे बेटे की पानी में डुबोकर हत्या करने की बात कबूली है। पुलिस ने पूनम को मंगलवार को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस उसे देर शाम गांव भावड़ स्थित उसके घर लेकर पहुंची थी। घर पहुंचने पर पूनम से परिवार के किसी भी सदस्य ने बातचीत नहीं की। पुलिस ने भावड़ में घटनास्थल पर निशानदेही कर उस टैंक का निरीक्षण किया जिसमें उसने अपने बेटे शुभम और ननद की बेटी इशिका को डुबोकर मारा था। यह टैंक उसके चचेरे ससुर पाल सिंह के मकान में बना हुआ है। पुलिस उस कमरे में भी पहुंची जहां वारदात को अंजाम देने के बाद पूनम चौबारे में कपड़े प्रेस कर रही अपनी ननद पिंकी के पास चली गई थी। पुलिस के अनुसार करीब दो सप्ताह पहले गांव भावड़ निवासी नवीन के चाचा पाल सिंह परिवार सहित पानीपत के गांव नौल्था में एक शादी समारोह में गए थे। इस शादी में नवीन की पत्नी पूनम भी गई हुई थी। 1 दिसंबर को पूनम ने वहां पाल सिंह की छह वर्षीय पोती विधि को पानी से भरे टब में डुबोकर मार डाला था। मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने पूनम को गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें