फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IDFC फर्स्ट बैंक धोखाधड़ी केस पर CM सैनी सख्त, बोले- दोषी पर होगी कार्रवाई

हरियाणा में सामने आए IDFC First Bank धोखाधड़ी मामले को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और यदि जांच में बैंक की कोई लापरवाही या गलती सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है और किसी भी स्तर पर दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति या संस्था को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पारदर्शी और निष्पक्ष जांच के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं, ताकि सच्चाई सामने आ सके। सीएम सैनी ने कहा कि आम नागरिकों के हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता है। यदि बैंक अधिकारियों या अन्य संबंधित पक्षों की भूमिका संदिग्ध पाई जाती है तो नियमानुसार कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें