फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूपेंद्र हुड्डा ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल पूछा 7 प्रतिशत वोट कैसे बढ़े?

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Tue, 25 Nov 2025 01:09 PM IST

कांग्रेस नेता भूपेंदर सिंह हुड्डा ने चुनाव आयोग कि निष्पक्षता पर हरियाणा के जींद में सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा हम जनमत बना रहे हैं और जब जनमत बन जाता है तो हर सरकार पर दबाव पड़ता है। उन्होंने कहा राहुल गांधी जी ने बताया कि हरियाणा चुनाव में एक महिला ने 22 बार वोट डाला। चुनाव पांच अक्तूबर 2024 को हुए थे। रात 9:45 बजे तक चुनाव आयोग ने मतदान प्रतिशत 61.09% बताया था। 6 तारीख को चुनाव आयोग ने अपडेटेड आंकड़ा जारी किया, जो 65.65% था और अंतिम आंकड़ा 67.90% तक पहुंच गया। हुड्डा ने सवाल उठाया कि ये 7% वोट अचानक कैसे बढ़ गए? इस सवाल का चुनाव आयोग ने आज तक कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा हम एक बड़ा मुद्दा उठा रहे हैं कि SIR (सिस्टेमेटिक वोटर्स रजिस्टर) में क्या हुआ।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें