फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala MC Election Result: अंबाला नगर निगम चुनाव में भाजपा का दबदबा, अक्षिता सैनी की बड़ी जीत

Wed, 13 May 2026 04:41 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

अंबाला नगर निगम चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज की है। भाजपा की मेयर प्रत्याशी अक्षिता सैनी ने कांग्रेस उम्मीदवार को हराकर बड़ी जीत हासिल की। चुनाव परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। मेयर चुनाव में भाजपा उम्मीदवार अक्षिता सैनी को जनता का भरपूर समर्थन मिला, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा। वहीं सोनिया चौधरी तीसरे स्थान पर रहीं।नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और इसे विकास तथा संगठन की मजबूती की जीत बताया। दूसरी ओर कांग्रेस भी कुछ वार्डों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने में सफल रही। कांग्रेस के तीन प्रत्याशियों ने चुनाव में जीत हासिल की है। चुनाव नतीजों को अंबाला में भाजपा की मजबूत पकड़ के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी नेताओं ने जनता का आभार जताते हुए कहा कि यह जीत सरकार की नीतियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें