पानीपत के जीटी रोड को रेसिंग ट्रैक समझकर 90 की स्पीड से ज्यादा दौडने वाले आठ कारों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरों में रिकार्ड हो गई। इन वाहनों के एएनपीआर के तहत ओवर स्पीड वाहनों के चालन कट गए हैं। ट्रैफिक पुलिस ने चालान वाहन मालिकों के पते पर भेज भी दिए हैं।