फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भिवानी में खेत में मजदूरी के लिए जाते समय ट्रैक्टर नीचे दबने से युवक की मौत

भिवानी के देवसर मोड़ के समीप खेत में मजदूरी के लिए जा रहे एक मजदूर की ट्रैक्टर के नीचे दबने से दर्दनाक मौत हो गई। सदर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और सोमवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया वहीं इस संबंध में मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव दिनोद निवासी 24 वर्षीय राहुल को गांव का ही रवि अपने ट्रैक्टर पर बैठाकर रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे अपने खेत में ले जा रहा था। जब ट्रैक्टर देवसर मोड के समीप पहुुंचा तो अचानक असंतुलित होकर पलट गया। जिसके नीचे दबने से राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने ट्रैक्टर चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया। मृतक के मामा बलजीत ने बताया कि राहुल दो भाईयों में बड़ा और अविवाहित था। सदर पुलिस थाना के जांच अधिकारी एएसआई धर्मसिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौँप दिया है। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें