भिवानी में भीम स्टेडियम में रविवार को बसंत पंचमी पर जिला स्तरीय महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिला बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने महिला सशक्तिरण में अहम भूमिका निभाने वाली 153 महिलाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ मौजूद रहे। कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वयं सहायता समूह व व्यक्तिगत उपलब्धि प्राप्त करने वाली महिलाओं को बसंत पंचमी पर सम्मान मिला। केबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान चूडिय़ां खरीदने के साथ ही बसंत पंचमी पर झूला झूलने व पतंग उड़ाने की प्रथा का भी निर्वहन किया गया। केबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी बोली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरूआत की थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित 324 क्रैच जनता को समर्पित किए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में टैक्स का दायरा सात लाख से 12 लाख बढ़ाकर आमजन को सरकार ने तोहफा दिया है वहीं दिल्ली चुनाव में केजरीवाल पर भी श्रुति ने निशाना साधा।