फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भिवानी में भजनों को सुनते हुए युवाओं ने कर दी पूरे गांव की सफाई, दुल्हेड़ी की स्वच्छ भारत टीम पर है सफाई का जुनून

देश भर में स्वच्छता के लिए पहचान बना चुकी दुल्हेड़ी की स्वच्छ भारत की टीम पर सफाई का जुनून सवार है। इस टीम में शामिल हर उम्र के लोगों में सफाई का जज्बा भरा है। भजनों की धून पर ये टीम पूरे गांव की कुछ घंटों में ही सफाई कर डालती है। जिले के गांव किरावड़ में शनिवार सुबह सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान में गांव दुल्हेड़ी की जन युवा स्वच्छता टीम का सहयोग रहा। युवाओं ने भजनों को सुनते हुए पूरे गांव की सफाई की। इस दौरान गांव की गलियों, चौराहों व नालियों से गंदगी निकाल कर साफ करने का काम किया। सरपंच किरावड़ के नेतृत्व में गांव दुल्हेड़ी की प्रधानमंत्री से सम्मानित टीम सफाई करने के लिए पहुंची। युवाओं ने ट्रैक्टर ट्रालियों में कचरा डाल कर गांव से बाहर डालने का काम किया। टीम ने गांव के लोगों को सफाई के लिए भी जागरूक किया। गांव के लोगों ने टीम का आभार जताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें