फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में दोपहर बाद अचानक बदला मौसम, हल्की बारिश ने दी राहत

नवीन दलाल Updated Fri, 13 Jun 2025 03:38 PM IST

पिछले करीब पांच दिनों से प्रचंड गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा रखे हैं। शुक्रवार सुबह चिलचिलाती धूप रही लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली और हल्की बूंदाबांदी ने लोगों को थोड़ी राहत दी। हालांकि बारिश के बाद मौसम में उमस बढ़ गई। शुक्रवार को तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया, लेकिन बारिश के बाद तापमान में भी दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बढ़ती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने पहली बार हरियाणा राज्य में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 9 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया है। जिसमें भिवानी भी शामिल है। आईएमडी के अनुसार लू चलने के दौरान अधिकतर जिलों का तापमान सामान्य से अधिक हो जाएगा। कृषि विज्ञान केंद्र भिवानी के मौसम वैज्ञानिक डा. देवीलाल ने बताया कि 14 जून से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे 14 से 16 जून के बीच धूलभरी हवा और बूंदाबांदी के आसार है। उन्होंने बताया कि एक-दो दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि इसके बाद तापमान थोड़ा गिर सकता है। उन्होंने बताया कि 18 से 23 जून को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा, एनसीआर और मैदानी इलाकों में व्यापक असर संभव है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें