फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भिवानी में पश्चिम विक्षोभ के चलते बदला मौसम, 12 एमएम बारिश में शहर की सड़कों पर फैला पानी

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से एक बार फिर मौसम ने करवट ली। शुक्रवार अल सुबह से ही बारिश शुरू हो गई। भिवानी में औसतन 12 एमएम बारिश दर्ज की गई वहीं शहर की सड़कों पर भी बारिश से पानी फैल गया। निचले इलाकों में बारिश के पानी की निकासी नहीं होने से लोगों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ी। शहर के पॉश इलाका सेक्टर 13 की सड़कों पर भी बारिश के बाद गहरे गड्ढों में कीचड़ फैल गया। जिससे लोगाें को आने जाने में भी दिक्कतें झेलनी पड़ी। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश से खासकर गेहूं और सरसों की फसल में फायदा मिलेगा। इस समय सरसों फूल तैयार हो रहे हैं। अगर ओलावृष्टि होती है तो इसका किसानों को काफी नुकसान झेलना पड़ेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें