महम रोड चोखानी एस्टेट गली नंबर एक में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सम्राट चौधरी(कुशवाहा) को बिहार का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर लड्डू वितरित कर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। इस महत्वपूर्ण निर्णय का जोरदार स्वागत किया। वक्ताओं ने कहा कि ओबीसी समाज के एक सशक्त और जमीनी नेता को मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपना सामाजिक न्याय की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि इससे समाज के लोगों में आत्मविश्वास बढ़ेगा और नई ऊर्जा का संचार होगा। वक्ताओं ने आशा जताई कि सम्राट चौधरी कुशवाहा के नेतृत्व में समाज के लोगों को विशेष रूप से लाभ मिलेगा तथा युवाओं, किसानों, मजदूरों और जरूरतमंद वर्गों के हित में प्रभावी योजनाएं लागू होंगी। उन्होंने कहा कि सरकार से समाज के विकास, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक उत्थान को लेकर सकारात्मक पहल की उम्मीद है।