फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: पानी में डूबा गांव का जलघर, आबादी क्षेत्र में भरा पानी

गांव का जलघर जल में डूब चुका है और आबादी क्षेत्र में ढाई फीट बरसाती पानी जमा है। घरों के बाहर दरिया जैसा नजारा है। सरकारी संस्थान भी पानी में डूब चुके हैं। बाढ़ जैसे ये हालात गांव दांग खुर्द के हैं। जिनमें पिछले दस दिनों से बरसात के पानी ने कोहराम मचा दिया है। गांव में जलभराव के चलते कई परिवार तो सामान समेट सुरक्षित जगह पर जा चुके हैं। जबकि जिन लोगों ने अभी घर नहीं छोड़े हैं, उनके आगे शुद्ध पीने के पानी का संकट बना है। जिसकी वजह से जलजनित बीमारियों का संक्रमण भी बढ़ रहा है। ड्रेन ओवरफ्लो होने की वजह से खेतों का पानी भी आबादी की तरफ रुख कर गया है। गांव दांग खुर्द में पिछले एक महीने से खेतों में जलभराव की समस्या बनी है, लेकिन दस दिनों में लगातार बारिश के बाद तो बाढ़ जैसी स्थिति पैदा कर दी है। जिससे ग्रामीणों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गांव के चारों ओर जहां तक नजर दौड़ाएं सिर्फ पानी ही पानी नजर आता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें