फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बांग्लादेश में इस्कॉन संत की गिरफ्तारी के खिलाफ भिवानी में विश्व हिंदू परिषद ने किया प्रदर्शन

बांग्लादेश में इस्कॉन मंदिर के संत चिन्मय कृष्ण दास को गिरफ्तार करने के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को शहर में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन में संत की रिहाई कराने की मांग की। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष प्रदीप बंसल और जिला मंत्री गोपाल तंवर ने संयुक्त रूप से कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की आवाज उठाने वाले इस्कॉन के संत चिन्मय कृष्ण दास प्रभु को गलत तरीके से गिरफ्तार कर लिया गया। प्रांत विद्यार्थी प्रमुख ललित बजरंगी और जिला सह संयोजक राकेश पहलवान ने संयुक्त रूप से कहा की उन्होंने भारत सरकार से मांग की कि वह बांग्लादेश के शासन पर दबाव बनाए, जिससे हिंदुओं के खिलाफ हो रही घटनाएं बंद हो सकें वहां लगातार हिंदुओं को चुन चुन कर हिंसा का शिकार बनाया जा रहा है और हिंदू कन्याओं के साथ दुष्कर्म की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है जिस से हिंदुस्थान के हिंदुओं के आक्रोश पैदा हो रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें