फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी के गांव धनाना के ग्रामीणों ने पंजाब में भेजी राहत सामग्री

प्रदेश में बारिश का कहर जारी है। पड़ोसी राज्य पंजाब में प्रलय आई हुई है। ऐसे में इंसानियत के नाते धनाना गांव के लोगों ने पंजाब के लोगों की मदद के लिए राहत सामग्री से भरे ट्रक भेजने शुरू किए हैं। गांव धनाना में भी किसानों की फसलें खत्म हो चुकी हैं। बावजूद इसके इस गांव की जाटू खाप-84 ने बाढ़ ग्रस्त पंजाब के लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। जाटू खाप-84 में धनाना के साथ आस-पास के दर्जनों गांव आते हैं। खाप ने फैसला लिया है कि पंजाब में हालात सामान्य होने तक ये हर रोज किसी ना किसी गांव से राहत सामग्री से भरा ट्रक पंजाब भेजते रहेंगे। गांव के युवाओं ने गांव से पैसे व राशन का सामान सामूहिक रूप से इक्कठा किया। पैसे से पानी की बोतलें, मच्छरदानी, आटा, आलू, प्याज, अचार, दालें, नमक व अन्य जरूरत की चीजें खरीदी। इन्हें पैक किया और ट्रक में लोड किया। ट्रक को जाटू खाप-84 के प्रधान भीम सिंह ने झंडी दिखा कर रवाना किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें