फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भिवानी में पैदल जा रहे शुगर मिल कर्मचारी को मारी अज्ञात वाहन ने टक्कर, मौके पर मौत

भिवानी के गांव गैंडावास के समीप सड़क हादसे में शुगर मिल मजदूर की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही सिवानी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। हादसा रविवार शाम छह बजे का है। सोमवार सुबह पुलिस ने जिला नागरिक अस्पताल भिवानी में शव का पोस्टमार्टम कराया वहीं मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर इस संबंध में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। गांव धारनवास निवासी 55 वर्षीय नरेश कुमार पैदल जा रहा था। जब वह गांव गैंडावास मोड़ के समीप पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सिवानी पुलिस ने शव को जिला नागरिक अस्पताल भिवानी पहुंचाया। वहीं, मृतक के भतीजे सोमबीर ने बताया कि नरेश शुगर मिल महम में काम करता था और अविवाहित था। सिवानी पुलिस थाना के जांच अधिकारी एएसआई राजेश ने बताया कि मृतक के भतीजे के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें