फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: सर्व कल्याण मंच हरियाणा के कार्यक्रम में पहुंचे केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर

भिवानी पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सामाजिक संगठनों के साथ आम लोगों व नेताओं को भी सामाजिक कार्यों में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इससे समाज सुधार की दिशा में अच्छे परिणाम आएंगे। पर पत्रकारों के सवालों पर जवाब देने की बजाय उंगली दिखा कर निकल गए। जिले के पुर गांव में सर्व कल्याण मंच हरियाणा द्वारा बवानीखेड़ा ब्लॉक के गांवों की 10वीं व 12वीं की टॉप छात्राओं को सम्मानित करने व पैदल स्कूल जाने वाले लड़कियों को साइकिल भेंट करने के लिए कार्यक्रम किया गया। जिसमें केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह, डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिढ्ढा, विधायक कपूर बाल्मीक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मनोहरलाल ने सबसे पहले हरियाणवी संस्कृति से जुड़ी पुरानी चीजों का अवलोकन किया। बैल जोतने वाले जुए को उठाकर देखा, पुराने बाट व करेंसी देखी और फिर अंत में अपने हाथ से पुरानी चक्की चलाई। इसके बाद उन्होंने स्कूली छात्राओं को सम्मानित कर साइकिल भेंट की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने सर्व कल्याण मंच हरियाणा के सामाजिक कार्यकर्ताओं की सराहना की और कहा कि सामाजिक कार्यों में सामाजिक संगठनों के साथ आमजन व नेताओं को भी आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे जब भी मौका मिलता है तो मैं करनाल लोकसभा के लोगों की सेवा करता हूं। मनोहरलाल ने कहा कि पैदल स्कूल जाने वाले छात्राओं को साइकिल मिलने से उनकी शिक्षा व संस्कारों में बढ़ोतरी होगी। जिससे उनका परिवार व शादी के बाद अगले परिवार को सामाजिक लाभ होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें