फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी के गांवों में अंडरपास बना दरिया, पांच गांवों के किसान झेल रहे परेशानी

न बारिश और न ही इस इलाके में कहीं पर पानी नहीं आया, लेकिन रेलवे अंडर पास आज भी पानी से लबालब है। हालात ये बने है कि उक्त अंडर पास में करीब तीन से चार फुट तक पानी जमा है। जिस वजह से किसान अपने खेतों में भी नहीं जा रहे है। यह मामला गांव लोहारी जाटू का है। रेल अंडर पास में करीब तीन से चार फुट तक चौव्वे (भूमिगत) पानी जमा है। इनमें से एक गांव सूई तो दूसरा गांव बलियाल को जाटू लोहारी के साथ जोड़ता है। इन दोनों गेट से करीब एक दर्जन से ज्यादा गांवों के लोगों का आवागमन के साथ साथ रोजाना सैकड़ों किसान अपने खेतों में पहुंचते है। हैरानी की बात यह है कि इस समस्या को लेकर ग्रामीणों व पंचायत ने रेलवे के एडीईएनआर व डीआरएम बीकानेर से समाधान की गुजारिश की,लेकिन समस्या जस की तस है। हालात ये बने है कि किसानों ने इन अंडर पास से अपने ट्रैक्टर व बैलगाड़ी लानी बंद कर दी। अब वे पैदल ही जैसे तैसे रेल की लाइनों को पार कर खेतों में पहुंच रहे है। दूसरी तरफ आज इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने अंडर पास पर पहुंचकर रेलवे व जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और चेतावनी दी कि अगर उनकी इस समस्या का स्थाई समाधान नहीं होता तो वे एक फरवरी को बवानीखेड़ा तहसील में तहसीलदार कार्यालय में धरना देंगे और उसी दिन अनिश्चतकालीन आंदोलना का ऐलान करेंगे। साथ ही कहा, कि उनकी इस समस्या पर गौर नहीं किया तो वे अंडरपास पर बनने वाले पुलों के कार्य को भी रोक सकते है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें