फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भिवानी के चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में दो दिवसीय विज्ञान सम्मेलन का हुआ शुभारंभ

चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के प्रेमनगर स्थित परिसर में विज्ञान सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने बतौर मुख्य अतिथि व विधायक घनश्याम सर्राफ ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर शिक्षा मंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। मंत्री ने विद्यार्थियों व शिक्षकों को संबोधित किया। मंत्री ने भारत को 2047 तक विश्व गुरू बनाने के लिए युवाओं के योगदान के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने युवाओं को एक अच्छे वैज्ञानिक, चिकित्सक के साथ साथ एक अच्छा राजनेता बनने का आह्वान किया। बता दें कि विज्ञान सम्मेलन में भिवानी व दादरी जिले के 65 विद्यालयों के लगभग 800 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। दो दिवसीय विज्ञान सम्मेलन में विद्यार्थियों द्वारा मॉडल भी प्रस्तुत किए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें