भिवानी में महिन्द्रा गाड़ियों की एजेंसी पर सोमवार को दो चचेरे भाइयों व उनके साथियों ने एजेंसी के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। नगर पार्षद सूर्या व उनके ठेकेदार भाई दिनेश ने आरोपों लगाया कि उन्होंने स्कॉर्पियो व बोलेरो गाड़ियां इस एजेंसी से ली थी। लेकिन करीब सात महीनों से उनकी गाड़िया घर कम और एजेंसी में ज्यादा खड़ी रही। दोनों भाइयों ने आरोप लगाया कि जब भी यहां आकर गाड़ी की दिक्कत बताते हैं तो कई दिन में ठीक करते हैं और फिर दो चार दिन बाद नई दिक्कत आ जाती है।