भिवानी के भीम स्टेडियम में रविवार को राज्य स्तरीय दक्ष प्रजापति जयंती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के अन्य जिलों से रोडवेज सहित अन्य वाहनों में लोग पहुंचे। भीड़ के कारण शहर में पूरे दिन जाम जैसे हालात रहे। हालांकि प्रशासन द्वारा वाहनों की पार्किंग व्यवस्था की गई थी। पार्किंग स्थल से रैली स्थल तक लोगों को पैदल पहुंचना पड़ा।