फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में वाराणसी से निकली संत शिरोमणि गुरु रविदास कलश यात्रा का लोहारू पहुंची

संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही पावन कलश यात्रा का बुधवार को लोहारू स्थित रविदास मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। मंदिर परिसर में महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों ने फूलमालाओं से कलश का अभिनंदन किया। इस दौरान भजन-कीर्तन, गुरु वंदना एवं प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया। यह कलश यात्रा 29 जुलाई को वाराणसी से प्रारंभ हुई थी। यात्रा विभिन्न राज्यों और शहरों से होती हुई 4 अगस्त को गुरुग्राम पहुंची, जहां हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कलश यात्रा का स्वागत कर श्रद्धापूर्वक कलश ग्रहण किया। यात्रा का उद्देश्य संत शिरोमणि गुरु रविदास के समता, भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। आयोजकों ने बताया कि आज की युवा पीढ़ी को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखते हुए उन्हें गुरु रविदास जी के आदर्शों एवं प्रेरणादायक विचारों से जोड़ने का यह एक महत्वपूर्ण प्रयास है। यह यात्रा सामाजिक समरसता, समानता और सद्भाव का संदेश लेकर आगे बढ़ रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें