फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: जमीनी विवाद में जानलेवा हमले में घायल ने तोड़ा दम, परिजनों ने नेशनल हाईवे पर लगाया जाम

शाहिल शर्मा Updated Tue, 16 Sep 2025 11:22 AM IST

जमीनी विवाद में जानलेवा हमले में गंभीर घायल शख्स ने 19 दिन बाद अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। गुस्साए परिजनों ने मंगलवार सुबह दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709 ई पर जाम लगा दिया। गत 28 अगस्त को जूई में जमीनी विवाद के चलते 29 वर्षीय करण सिंह श्योराण पर स्कोर्पियो सवार दर्जनभर युवकों ने हमला कर गंभीर घायल कर दिया था। करण सिंह को गंभीर हालात में भिवानी, रोहतक और फिर दिल्ली ले जाया गया। इलाज के दौरान उसके दोनों पैर काटने पड़े। रविवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों व ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह शव को सड़क पर रख दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709 ई पर जाम लगा दिया। परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों को गिरफ्तार नही करने का आरोप लगाया है। वहीं मौके पर जूईकलां पुलिस की टीम भी पहुंची।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें