फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में 19 मार्च को हिंदू नववर्ष को भव्य तरीके मनाएगा स्वदेशी जागरण मंच

स्वदेशी जागरण मंच द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष 19 मार्च को हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत) को भव्य और ऐतिहासिक तरीके से मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी उपलक्ष्य में मंगलवार को स्थानीय भगत सिंह चौक स्थित स्वदेशी जागरण मंच के कार्यालय व स्वावलंबन केंद्र में विभाग स्तरीय पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए स्वदेशी जागरण मंच के भिवानी विभाग संयोजक अमित बंसल मुढ़ालिया ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की और समाज से अपनी जड़ों की ओर लौटने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि स्वदेशी जागरण मंच के विभाग स्तर के तहत भिवानी, दादरी, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी जिले है। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए स्वदेशी जागरण मंच के विभाग संयोजक अमित बंसल मुंढ़ालिया ने बताया कि इस बार स्वदेशी जागरण मंच द्वारा हिंदू वर्ष प्रांत स्तर पर मनाया जाएगा। इसी के तहत विभाग स्तर के तहत आने वाले भिवानी, दादरी, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी चारों जिलों में भी भव्य तरीके से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत चारों जिलों को विशेषकर चौक-चौराहों को भव्य तरीके से भव्यता व भगवा से सजाया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि पूरा शहर एक साथ इस दिन को मनाएगा, तो यह केवल एक त्योहार नहीं रहेगा, बल्कि हमारी सांस्कृतिक एकता और अखंडता का जीवंत प्रतीक बन जाएगा। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे अपने घरों पर भगवा ध्वज फहराएं, दीप जलाएं और नई पीढ़ी को अपनी विरासत से अवगत कराएं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें