दो दिनों से जिले में मौसम में बदलाव के कारण तेज हवाएं चलने के कारण खेतों में खड़ी धान की फसल गिर गई है। जिससे किसानों पर पहले जलभराव की मार अब मौसम में बदलाव से फसल गिरने के कारण आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। रविवार रात से ही चली तेज हवाओं के कारण फसलों को नुकसान पहुंचा है।