फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी के लोहारू में देर रात पुलिस का सख्त पहरा, 200 वाहनों की जांच; 27 के चालान, पिकअप व ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

हरियाणा पुलिस के डीजीपी के निर्देशानुसार लोहारू में गुरुवार व शुक्रवार की रात विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। सूरजगढ़ रोड स्थित पुलिस नाके पर डीएसपी संजीव गौड़ के नेतृत्व में रात 11 बजे से सुबह 4 बजे तक चले इस अभियान में भारी पुलिस बल तैनात रहा और नियम तोड़ने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की गई। अभियान में लोहारू थाना प्रभारी मुरारी लाल, ट्रैफिक इंटरसेप्टर एसएचओ सतपाल,सिक्योरिटी इंचार्ज जितेंद्र, डिटेक्टिव स्टाफ से सब इंस्पेक्टर विनोद सहित कमांडो व महिला पुलिस की टीम मौके पर मौजूद रही। इस दौरान करीब 200 वाहनों की गहनता से जांच की गई, जिनमें से 27 वाहनों के चालान किए गए। इसके अलावा एक पिकअप वाहन व बिना नंबर प्लेट के तूड़े से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें